मुंबई
ब्यूटी प्रोडक्ट का कारोबार करने वाली नायका की पेरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर्स की आज स्टॉक एक्सचेंज पर धमाकेदार लिस्टिंग हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर नायका का शेयर इश्यू प्राइस से 78% ऊपर 2,001 पर ओपन हुआ। दिन के कारोबार में शेयर ने लगभग दोगुना होकर 2248.10 रुपए का हाई बनाया।
इसी के साथ नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला भी बन गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार फाल्गुनी की संपत्ति 6.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। फाल्गुनी की कंपनी में हिस्सेदारी करीब आधी है। उन्होंने 2012 में नायका की स्थापना की थी। आज नायका देश में ब्यूटी प्रोडक्ट की टॉप ई-कॉमर्स साइट में शामिल है।