Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रवि शास्त्री के समर्थन में उतरे बाबर आजम, कहा- बायो-बबल में रहकर लगातार खेलना आसान नहीं

अबू धाबी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को टीम इंडिया के निवर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री के उस बात का समर्थन किया कि बायो-बबल में रहकर लगातार खेलना खिलाड़ियों के लिए आसान नही है। क्योंकि इससे वे परेशान और असहज हो सकते हैं। टी-20 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ विश्व कप मैच के बाद हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि लगातार छह महीने बायो-बबल में रहने और खेलने से खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से थक गए। विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टीम इंडिया को आईपीएल के बाद और वर्ल्ड कप से पहले ब्रेक की जरूरत थी। साल 2012 के बाद भारतीय टीम पहली बार आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *