तलवाड़ा झील पुलिस की कार्रवाई तलवाड़ा झील (सीमा सन्देश न्यूज)। तलवाड़ा झील पुलिस ने 500 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गांव सिलवाला कलां में शुक्रवार रात की गई। जानकारी के अनुसार मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत तलवाड़ा झील पुलिस थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम रोही सिलवाला कलां में पहुंची तो एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आर्इं। शक होने पर पुलिस ने युवक को रूकवाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 500 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद हुआ।