Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम व वार्ड सभाएं आयोजित

  • आज मतदान केन्द्र पर दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे बीएलओ
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाएं व शहरी क्षेत्रों में वार्ड सभाएं हुर्इं। बैठक में अधिकृत अधिकारी बीएलओ मौजूद रहे तथा मतदाता सूची के पठन के बाद मौके पर ही पात्र युवाओं से आवेदन प्राप्त किए। जानकारी के अनुसार जिले में एक नवंबर को प्रारूप प्रकाशन के साथ संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू हो चुका है। 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अभियान के तहत जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। 20 नवंबर को भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम व वार्ड सभाएं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *