जयपुर
SMS स्टेडियम में इंडिया-न्यूजीलैंड के टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर जयपुर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिक्योरिटी से लेकर ट्रैफिक तक का पूरा प्लान बनकर तैयार हो चुका है। मैच को देखते हुए शहर में 6 जगह से रूट डायवर्ट किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक श्वेता धनखड़ ने बताया कि मैच 17 नवंबर को शाम 7:30 बजे शुरू होगा। क्रिकेट मैच के दौरान 11.30 से पहले भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए जयपुर एसएमएस स्टेडियम में 1500 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। एटीएस और क्यूआरटी टीम को भी लगाया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अलावा जयपुर ग्रामीण, सीकर, अलवर, दौसा से भी पुलिस जाब्ता मंगवाया गया है। सिक्योरिटी के लिए 5 आईपीएस, 15 आरपीएस, 20 इंस्पेक्टर शामिल रहेंगे। इसके अलावा स्टेडियम के चारों ओर पुलिस सुरक्षा का मजबूत घेरा रहेगा।