Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शादी से 10 दिन पहले पकड़ी गई लेडी इंस्पेक्टर:वॉट्सऐप कॉल कर 10 लाख में की डील, पर्सनल कार से तस्कर को भगाया

सिरोही

तस्करों से सांठगांठ के आरोप में निलंबित बरलूट थाने की महिला SHO सीमा जाखड़ ने पूरी डील वॉट्सऐप कॉल पर की थी। एसपी के निर्देश पर तस्करों को पकड़ने गई सीमा जाखड़ ने कार्रवाई करने की बजाय बाड़मेर में बैठे तस्करों के सरगना से संपर्क कर 10 लाख रुपए में डील कर ली। इतना ही नहीं थाने की जीप छोड़कर अपनी पर्सनल बलेनो कार से सरगना को भगाने में मदद की। जानकारी में यह भी सामने आया है कि सीमा जाखड़ की 28 नवंबर को शादी होनी है। उससे पहले ही भंडाफोड़ हो गया। पिछले कई दिनों से सिरोही एसपी धर्मेंद्र सिंह बरलूट एसएचओ सीमा जाखड़ पर नजर बनाए हुए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी ने बरलूट एसएचओ सीमा जाखड़ सहित तीन कांस्टेबलों रमेश कुमार, ओमप्रकाश और हनुमान को निलंबित कर दिया है। एसएचओ सीमा जाखड़ की तीन कांस्टेबलों के साथ मिलकर तस्कर को 10 लाख रुपए के बदले छोड़ने की भूमिका एसपी की जांच में साबित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *