कॉमेडियन वीर दास अपने भारत विरोधी बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं। वीर ने वॉशिंगटन डीसी के ‘जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स’ में अपनी परफॉर्मेंस का वीडियो यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। छह मिनट के इस वीडियो में वीर ने अमेरिकी लोगों के सामने भारतीयों के कथित दोहरे चरित्र के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि मैं उस भारत से आता हूं, जहां हम दिन में औरतों की पूजा करते हैं और रात में गैंगरेप करते हैं।
वीर के इस बयान का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है। उन पर मुंबई में FIR दर्ज की गई है। विवाद बढ़ने के बाद वीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं, बल्कि यह याद दिलाने का है कि भारत अपने तमाम मुद्दों के बाद भी ‘महान’ है।