Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वेटलिफ्टिंग में डोपिंग: खेल में फिर उजागर हुआ डोपिंग का मामला, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सिलवैंको पर कसा शिकंजा

लंदन

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रूस की ओक्साना सिलवैंको पर डोपिंग के चार्जेज लगे हैं। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि सिलवैंको का नाम उन 13 यूरोपियन वेटलिफ्टर्स के लिस्ट में शामिल है जो 2012 लंदन गेम्स के दौरान क्वालिफिकेशन के दौरान डोप में फंसी थीं।

यह मामला अप्रैल 2012 में हुए यूरोपियन चैंपियनशिप्स यानी लंदन ओलंपिक से चार महीने पहले का है। आईटीए ने पुराने सैंपल्स की नए तरीकों से जांच की। तुर्की में हुए इस चैंपियनशिप में आठ देशों के 13 वेटलिफ्टर्स जिन्होंने 11 मेडल्स जीते थे डोप टेस्ट में फेल हुए हैं। जब तक उनके मामलों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उन सभी को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *