Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हैदरपोरा मुठभेड़: नागरिकों की कथित हत्या के विरोध में श्रीनगर में बंद, लाल चौक की सभी दुकानें दोपहर तक नहीं खुली

जम्मू

श्रीनगर के हैदरपोरा में मुठभेड़ को लेकर कश्मीर का माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दल इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हुर्रियत कांफ्रेंस के आह्वान पर शुक्रवार को श्रीनगर में बंद रहा। इस दौरान लाल चौक समेत अन्य इलाकों में सुबह से ही दुकानें बंद रही। इस बीच सड़कों पर वाहन की संख्या बेहद कम दिखी।

हुर्रियत कांफ्रेंस ने हैदरपोरा मुठभेड़ में कथित तौर पर मारे गए दो नागरिकों के परिवारों के समर्थन में 19 नवंबर को बंद का आह्वान किया था। इसके अलावा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और मारे गए लोगों के शव लौटाने की मांग की थी। पार्टी ने एक बयान में कहा है कि इस मुठभेड़ ने कश्मीर के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *