Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

7 जिलों में 24 घंटे से बारिश जारी, कल चेतावनी:उदयपुर में 11 साल बाद नवंबर में सबसे ज्यादा बारिश, 3 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

जयपुर

राजस्थान में 17 नवंबर से मौसम में आए बदलाव ने सर्दी बढ़ा दी है। उदयपुर, कोटा, सिरोही, राजसमंद, बारां जिलों के 15 से ज्यादा जगहों पर पिछले 24 घंटे के दौरान एक से लेकर साढ़े चार इंच तक बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर जिले के सलूम्बर में 102MM (4 इंच) दर्ज हुई, जो पिछले 11 साल में नवंबर में हुई सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है।

उदयपुर में बारिश के कारण एयरपोर्ट से 3 फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है। दिन के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। जयपुर मौसम विभाग की माने तो बारिश और मौसम की ये स्थिति 20 नवंबर को भी बनी रहेगी। यहां बारिश का अलर्ट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *