राधिका आप्टे बॉलीवुड इंडस्ट्री की मंझी हुईं कलाकार हैं लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उनकी प्रतिभा को एक अलग पहचान दी है। खासकर नेटफ्लिक्स पर उनकी इतनी ज्यादा फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है कि उन्हें नेटफ्लिक्स फेवरेट गर्ल का तमगा मिल चुका है। यही वजह है कि जब भी राधिका किसी वेब सीरीज या फिल्म के पोस्टर पर नजर आती हैं तो फैंस समझ जाते हैं कि यह कहानी बेहद दमदार होने वाली है। फैंस को उनके अभिनय का अंदाज काफी पसंद आता है।
इसलिए कहलाती हैं राधिका नेटफ्लिक्स क्वीन
राधिका ने फिल्मों और वेब सीरीज में हर तरह के किरदार निभाए हैं। बोल्डनेस के मामले में भी राधिका कभी पीछे नहीं हटी। गंभीर से लेकर कॉमेडी हर तरह के किरदार में राधिका जान फूंक देती है तो चलिए आज आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स क्वीन राधिका आप्टे की कुछ चुनिंदा फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जिसमें दिखती हैं उनकी दमदार परफॉर्मेंस।