नई दिल्ली
मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब ने टीम के मैनेजर ओले गुन्नार सोलस्कर को पद से बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने यह फैसला शनिवार को वार्टफोर्ड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद लिया। इस मुकाबले में वाटफोर्ड ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 4-1 से शिकस्त दी। सोलस्कर ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि कि टीम की सात मैचों में से पाचवीं हार से वह शर्मिंदा थे। वाटफोर्ड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद बोर्ड की आपातकालीन बैठक हुई जिसके बाद नॉर्वे के सोलस्कर के तीन साल के कार्यकाल को समाप्त कर दिया गया।