नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज कोलकाता में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का इरादा में मैच में कीवियों का सूपड़ा साफ करने पर होगा। भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को जयपुर और रांची में खेले गए मुकाबलों हराया है। भारत की टी-20 टीम के पू्र्णकालिक कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा कप्तानी और बैटिंग में लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं। हिटमैन की इस परफॉर्मेंस को देखते हुए पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल ने उनकी तारीफ की है।