Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एटीपी फाइनल्स: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे ज्वेरेव

नई दिल्ली

दुनिया के दूसरे वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी जर्मनी क अलक्जेंडर ज्वेरेव इटली के तूरिन में खेली जा रहे एटीपी फाइऩल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 2-1 से हराया। ज्वेरेव ने यह मैच 7-6, 4-6, 6-3 के अंतर से अपने नाम किया। अब फाइनल में अलक्जेंडर ज्वेरेव की टक्कर विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी रूस दानिल मेदवेदेव से होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *