Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छत्तीसगढ़ के जंगल में बेहोश मिले 7 हाथी; गांव में तोड़फोड़ कर जंगल की तरफ निकला था झुंड

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जंगल में 7 हाथी बेहोश पड़े मिले। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि जिले के शिव बहरा गांव में रविवार रात को 30 हाथियों का झुंड पहुंचा था। इसी दल में ये 7 हाथी शामिल थे। लोगों को इस बात का पता तब चला, जब ग्रामीणों ने सोमवार सुबह इन हाथियों को पड़ा देखा, जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को ओडगी ब्लॉक के शिव बहरा गांव में 30 हाथियों का झुंड पहुंचा था। यहां हाथियों ने कई ग्रामीणों के घर को नुकसान पहुंचाया। साथ ही कई ग्रामीणों के घर में रखे राशन को भी खा लिया। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि हाथियों ने घर में रखा कीटनाशक भी पी लिया होगा, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *