Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द होंगी सामान्य, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जताई उम्मीद

नई दिल्ली

नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस साल के अंत तक सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते देश से आने और जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था और ये पिछले साल मार्च से बंद हैं। हालांकि, इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जरूर किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *