वेटरन एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने बुधवार को गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे विपक्षी नेताओं को चॉकलेट और बिस्किट बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि धरना दे रहे नेताओं की एनर्जी के लिए यह बहुत जरूरी है।
धरने में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, TMC समेत कई विपक्षी नेता मौजूद थे। जया के बिस्किट और चॉकलेट बांटने पर उन्होंने कहा कि कोई तो है, जिसे उनकी फिक्र है। धरने पर बैठे नेताओं ने उन्हें सेंटा क्लॉज बताया।