नई दिल्ली।
साल के आखिरी महीने के पहले दिन और सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजार में बहार लौटी। मंगलवार की सुस्ती को तोड़ते हुए शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300.98 अंक या 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,365.85 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 121.20 अंक या 0.71 फीसदी की उछाल के साथ 17,104.40 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल, सेंसेक्स 652 अंक चढ़कर और निफ्टी 205 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।