Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिलायंस कैपिटल का बोर्ड भंग होने के बाद एडवाइजरी कमेटी गठित

नई दिल्ली।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग करने के बाद इसके लिए नागेश्वर राव को प्रशासक नियुक्त किया था। अब प्रशासक की मदद के लिए केंद्रीय बैंक ने एक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया है, जो इनकी मदद करेगी। 

बोर्ड भंग करने के एक दिन बाद गठन
गौरतलब है कि सोमवार को आरबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिलायंस कैपिटल (आरसीएल) के बोर्ड को भंग कर दिया था। इसके एक दिन बाद ही मंगलवार को देर शाम केंद्रीय बैंक ने नए प्रशासक बनाए गए नागेश्वर राव की मदद को एडवाइजरी कमेटी के गठन का निर्णय लिया। आरबीआई ने प्रशासक को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सहायता के लिए तीन सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *