एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। इस सीरीज की शूटिंग के कारण प्रियंका चोपड़ा को अधिकतर समय अपने पति निक जोनस से दूर लंदन में गुजारना पड़ रहा था। ऐसे में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और मैरिज पर बात की और कहा कि इतने लंबे समय तक निक जोनस से अलग रहना उनके लिए मुश्किल रहा है।