Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई टेस्ट के लिए रिद्धिमान साहा फिट, कप्तान विराट कोहली ने की पुष्टि

मुंबई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि साहा गर्दन की चोट से उबर चुके हैं। वह वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट हैं। कानपुर टेस्ट मैच के दौरान साहा की गर्दन में चोट लग गई थी जिसके चलते केएस भरत ने विकेटकीपिंग की थी। 

कोहली बोले- साहा फिट

प्री मैच वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली ने मुंबई में कहा, रिद्धिमान साहा अब फिट हैं, वह अपनी गर्दन की चोट से उबर चुके हैं, हम मौसम और पिच की स्थिति के आधार पर थोड़ी चर्चा करेंगे जिसके बाद कॉम्बिनेशन के बारे में सोचेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *