Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निर्माण श्रमिक के बेटे-बेटी को छात्रवृत्ति के 17 हजार रुपए स्वीकृत कर किया लाभान्वित

18 एसपीडी (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों में श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ निर्माण श्रमिकों को बखूबी दिया जा रहा है। इसकी एक मिसाल शुक्रवार को पीलीबंगा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ोपल में लगाए गए शिविर में देखने को मिली। जब निर्माण श्रमिक के बेटे और बेटी को श्रम विभाग की निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल योजना का लाभ मौके पर दिया गया। शिविर प्रभारी और एसडीएम पीलीबंगा रणजीत कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ोपल सरपंच रामेश्वरी देवी गुणपाल में अभियान की प्रारंभिक तैयारियों के दौरान श्रम विभाग की निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल योजना अंतर्गत छात्रवृति हेतु पात्र निर्माण श्रमिक श्रीमती साईना के पुत्र सूरज व आकाश को छात्रवृति का लाभ देने हेतु चिन्हित किया गया। शिविर के दौरान समस्त आवश्यक समस्त आवश्यक दस्तावेज आदि तैयार कर उपखंड अधिकारी रणजीत कुमार, तहसीलदार विनोद कुमार, श्रम विभाग से राकेश द्वारा शिक्षा व कौशल विकास योजनान्तर्गत छात्रवृति को लेकर 17 हजार रूपए का स्वीकृति आदेश मौके पर देकर लाभान्वित किया गया। उक्त लाभार्थी ने कहा कि उन्हे आज बहुत खुशी हुई है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाकर आमजन को बड़ी राहत प्रदान की है। साथ ही उपखंड प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि उन्होने घर से बुलाकर शिविर में छात्रवृत्ति के स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *