Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

3 राज्यों पर तूफान जवाद का खतरा

नई दिल्ली

बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान जवाद के शनिवार सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों से टकराएगा। इसके साथ ही रविवार दोपहर तक तूफान के पुरी तट से भी टकराने की आशंका है। यास और गुलाब के बाद यह तीसरा तूफान है जो इस साल ओडिशा पहुंच रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF की 46 टीमें तैनात की गई थीं।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात रविवार दोपहर के आसपास पुरी जिले के सबसे करीब होगा। तूफान के कारण शनिवार और रविवार की सुबह आंध्र और ओडिशा में तेज बारिश होगी। रविवार को ही तूफान बंगाल की खाड़ी की ओर वापस लौट जाएगा। तब बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *