चंडीगढ़
पंजाब में विरोध झेलने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने फिर तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे न किसी ने माफी मांगने को कहा और न ही मैंने किसी से माफी मांगी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर यह लिखकर पोस्ट किया है। कंगना रनोट को शुक्रवार को कीरतपुर में विरोध झेलना पड़ा था।
हिमाचल से पंजाब में प्रवेश करते ही किसानों ने कंगना को घेर लिया। उन्हें किसानों को खालिस्तानी कहने, महिलाओं के 100 रुपए को लेकर प्रदर्शन करने और किसान आंदोलन के बारे में बयानबाजी पर माफी मांगने को कहा गया था। करीब एक घंटे के विरोध के बाद कंगना का काफिला गांवों में घुसते हुए चंडीगढ़ पहुंचा था।