Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी का कार्ड हुआ आउट

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से 3 दिसंबर को मराठी रीति रिवाज से शादी कर ली है, लेकिन आने वाले 14 दिसंबर को अंकिता जैन रीति-रिवाजों के अनुसार विक्की के साथ सात फेरे लेंगी। अब हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया के जरिए अंकिता की शादी के वेडिंग कार्ड की झलक अपने फैन्स के साथ शेयर की है। श्रद्धा ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर इस खूबसूरत वेडिंग कार्ड का वीडियो अपलोड किया है। कार्ड पर बाहर श्रद्धा और उनके पति यानि रिसीव करने वाले का नाम लिखा है और फिर कार्ड खोलते ही अंकिता और विक्की का नाम लिखा है। कार्ड पर गौर करने की बात ये है कि वेडिंग कार्ड पर शादी की डेट नहीं दिख रही है। कार्ड पर सिर्फ ‘दिसंबर 2021’ लिखा हुआ है। श्रद्धा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “और अब मेरी फेवरेट लड़की की बारी है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *