भुवनेश्वर
भारत ने अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी हॉकी टीम के न भेजने के फैसले को बदल दिया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के एक अधिकारी ने कहा कि अगर भारत की हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई करती है तो बर्मिंघम में खेले जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी। सीजीए के अधिकारी ने यह बयान शनिवार को भुवनेश्वर में दिया।
हॉकी इंडिया ने टीम को नहीं भेजने का किया था फैसला
हॉकी इंडिया ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह 2022 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम में अपनी टीम को बर्मिंघम नहीं भेजेगा। हॉकी इंडिया ने फैसला कोरोना संक्रमण के अलावा हांगझोउ में होने वाले एशियन गेम्स के बीच कम दिनों के अंतर को देखते हुए लिया था। एशियाई खेल भारतीय हॉकी टीम के लिए पेरिस ओलंपिक के क्वालीफायर हैं।