Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन

मुंबई

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में चार विकेट लेने वाले अश्विन इस साल टेस्ट के सबसे सफल गेंदबाज बन चुके हैं। अश्विन ने अब तक आठ मैचों में 48 विकेट अपने नाम किए हैं और एक बार फिर उनके पास एक साल में 50 विकेट पूरे करने का मौका है। वो इससे पहले तीन बार एक साल में 50 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 2015 से लेकर 2017 तक यह कारनामा किया था। इस साल उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ा है। अफरीदी ने अब तक नौ मैचों में 44 विकेट अपने नाम किए हैं। 

अश्विन ने इस साल 15 पारियों में 342.4 ओवरों की गेंदबाजी की है और 810 रन दिए हैं। इस दौरान उन्होंने 69 मेडन ओवर फेंके हैं और हर 43वीं गेंद पर विकेट लिया है। एक पारी में उनका सबसे बेहतरीन गेंदबाजी रिकॉर्ड 61 रन देकर छह विकेट रहा है। वहीं उनका औसत 16.87 का रहा है और उन्होंने तीन बार पांच विकेट झटके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *