जयपुर
राजस्थान के सिरोही के टैक्सी ड्राइवर और कैसेट रिकॉर्डिंग करने वाले 2 भाइयों ने 20 लाख इंवेस्टर के 14 हजार करोड़ रुपए हजम करके देश का सबसे बड़ा को-ऑपरेटिव घोटाला किया था। दोनों भाइयों ने आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी बनाकर स्कैम को अंजाम दिया। फर्जी कंपनी बनाकर अपने परिवार वालों को मुकेश अंबानी से भी ज्यादा सैलरी बांटी। 19 साल पुराने इस घोटाले की परतें 3 साल पहले खुली थीं। पिछले दिनों राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश ने पीड़ितों को थोड़ी राहत दी है। इससे उनके पैसे वापस मिलने की कुछ उम्मीद बंधी है।