पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने हजारों अध्यापकों को साथ लेकर रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना दिया। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और पुराने फिल्मी नगमे सुना-सुनाकर केजरीवाल पर तंज कसे। सिद्धू ने कहा कि ऊंची दुकान फीका पकवान। अरविंद केजरीवाल कहां हैं? उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मॉडल को ठेकेदारी मॉडल करार देते हुए आंकड़े दिए कि दिल्ली में 45% टीचर्स के पद खाली पड़े हैं। 22,000 गेस्ट टीचर स्कूलों में बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं, जिन्हें हर 15 दिन बाद अपना कॉन्ट्रै्क्ट रिन्यू करवाना पड़ता है।