Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ईपीएफ खाताधारकों को मिल सकता है 50 हजार तक का बोनस

नई दिल्ली

जब हम कहीं नौकरी करते हैं, तो हमें वहां काम करने के पैसे सैलरी के रूप में मिलते हैं। यही नहीं, वहां कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। इन्हीं में से एक फायदा है पीएफ का, जो कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को मिलता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ हमेशा कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए काम करता है। जिसके तहत जिन कर्मचारियों के पीएफ कटते हैं, उन्हें कई सारे लाभ मिलते हैं। मगर कई सारे कर्मचारियों को ईपीएफ से संबंधित सारे नियमों की जानकारी बहुत कम होती है, जिसकी वजह से उनको काफी नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। कर्मचारियों को सिर्फ EDLI स्कीम के तहत 7 लाख रुपए का इंश्योरेंस, पेंशन, इनकम टैक्स डिडक्शन जैसे नियमों की ही जानकारी होती है। लेकिन इसके अलग एक Loyalty-cum-Life बेनिफिट का भी नियम है, जिसके बारे में कई सारे लोग नहीं जानते हैं। इस बेनिफिट में कर्मचारी को रिटायरमेंट के दौरान 50 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *