Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड में अपने संघर्ष को लेकर कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड में अगर बात अमिताभ बच्चन की करें तो 80 की उम्र में भी वे अपने काम के लिए जाने जाते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वे एक जाना माना नाम हैं, तो वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपनी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में पहचान बनाई है। स्टार किड होते हुए भी अभिषेक बच्चन ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। अभिषेक ने अपनी करियर की शुरुआत फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। इस फिल्म में वे लीड रोल में थे और उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर नजर आई थी। एक इंटरव्यू में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष के बारें में बात करते हुए कहा कि यहां सिर्फ आपका काम मायने रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *