Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

BJP नेता की बेटी बनेगी ठाकरे परिवार की बहू

मुंबई

महाराष्ट्र के 2 राजनैतिक परिवार जल्द रिश्तेदार बनने जा रहे हैं। भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल की बेटी अंकिता पाटिल, ठाकरे परिवार की बहू बनने जा रही हैं। 28 दिसंबर को मुंबई के ताज होटल में उनकी शादी बालासाहेब ठाकरे के दिवंगत बेटे बिंदु माधव ठाकरे के बेटे निहार से होने जा रही है।

पेशे से एडवोकेट निहार सक्रिय रूप से राजनीति में नहीं हैं, लेकिन करीबी लोगों का कहना है कि शिवसेना के लीगल मामले वे ही हेंडल करते हैं। इस शादी में सीएम उद्धव ठाकरे के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी अपने पूरे परिवार के साथ शामिल होंगे। दोनों ही रिश्ते में निहार के चाचा हैं।

मनसे प्रमुख की दोनों परिवारों संग नजदीकियां बताई जा रही हैं। लड़की के पिता हर्षवर्धन पाटिल ने राज ठाकरे के घर जाकर शादी का न्योता दिया है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के खतरे के बीच हो रही इस शादी में सिर्फ पारिवारिक लोग आमंत्रित हैं। पूर्व सहकारिता मंत्री हर्षवर्धन पाटिल की बेटी अंकिता पाटिल वर्तमान में पुणे जिला परिषद की सदस्य हैं और इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन की डायरेक्टर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *