श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत दिवस जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के सेवादल नेताओं को आमंत्रित कर उनसे रैली संबंधी चर्चा की।
उन्होंने 12 दिसंबर की जयपुर में होने वाली सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की ‘महंगाई हटाओ महारैली’ में सेवादल के पदाधिकारियों ड्यूटी लगाई।
इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डिसूजा, प्रभारी महासचिव नीतू वर्मा, सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अजय चड्ढ़ा, ज्योति रोतेला, शहनाज हक, परप्रीत कौर, रेहाना रियाज, प्रकाश भारतीय, मधु गुरुंग, कमल कल्ला व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने रैली को सफल बनाने के संबंध में अपने सुझाव दिए।