अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रीमियर पर अथिया और राहुल एक साथ नजर आए थे। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने एक गजब का पॉइंट पकड़ा है। प्यार में कपड़े उधार लेने का। इसके एक नहीं दो-दो उदाहरण लोगों ने अथिया और राहुल के सोशल मीडिया अकाउंट से सामने रखे हैं।

सोशल मीडिया पर करते रहे हैं इजहार
एक्टर-क्रिकेटर दोनों ने ही अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन इनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स पर एक-दूसरे के लिए इनका प्यार देखा जा सकता है। पिछले महीने अथिया के जन्मदिन पर राहुल ने एक इंस्टा पोस्ट में लेडी लव अथिया को टैग करते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थडे माय लव। इतना ही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान अथिया भी लंदन गईं थीं।