नई दिल्ली
दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी में जमकर निवेश हो रहा है। 2021 की शुरुआत में लाइटक्वाइन 184.92 डॉलर (9,306.75 रुपये) पर था। इसके बाद इस डिजिटल करेंसी की कीमत में काफी इजाफा हुआ है। आज लाइटक्वाइन की कीमत में गिरावट देखने को मिली है और इसका दाम 585 रुपये कम होकर 12,873 रुपये पर आ गया। इसकी कीमत में गुरुवार को 4.35 फीसदी की कमी आई है। इस कीमत पर इसका बाजार पूंजीकरण कीमत 839.8 अरब रुपये हो गया है। Coin Price Forecast के मुताबिक, साल 2021 के अंत तक यह 304 डॉलर यानी 22,800 रुपये पर जा सकता है। इसमें 63 फीसदी की तेजी का अनुमान है। 2022 की पहली छमाही में यह 419 डॉलर पर पहुंच सकता है। वहीं 2022 के अंत तक यह 40,275 रुपये पर पहुंच सकता है, जो मौजूदा कीमत से काफी ऊपर है। वहीं Trading Beasts के अनुसार, 2024 के अंत में यह 289 डॉलर (21,675 रुपये) का होगा। यह अधिकतम 361 डॉलर यानी 27,075 रुपये पर जा सकता है और इसकी न्यूनतम कीमत 246 डॉलर हो सकती है।