नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट ने व्यक्तिगत तौर पर उपलब्धि हासिल की। अब वह इंग्लैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज माइकल वॉन को पीछे छोड़ दिया है।
रूट ने तोड़ा वॉन का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने यह उपलब्धि टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को हासिल की। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले रूट ने दूसरी इनिंग्स में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर रूट 86 रन बनाकर नाबाद थे। इस दौरान उन्होंने वॉन द्वारा इंग्लैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।