अलवर
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जब भी सड़क मार्ग से जयपुर आते या जाते थे, तो बीच में एक जगह उनका काफिला जरूर रुकता था। ये जगह होती थी अलवर और रुकने की वजह होती दूध से बनी स्पेशल मिठाई कलाकंद। इस मिठाई को पसंद करने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत के कोने-कोने तक इसका स्वाद पहुंच चुका है। मिल्क केक के नाम से प्रसिद्ध अलवर के कलाकंद का जायका आज कई सरहदें पार कर चुका है। राजस्थानी जायका की इस कड़ी में आपको ले चलते हैं कलाकंद के मीठे सफर पर।