Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CDS रावत अब गंगा की गोद में:बेटियों ने माता-पिता को अंतिम विदाई दी, हरिद्वार जाकर विसर्जित कीं अस्थियां

नई दिल्ली

CDS जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिणी ने माता-पिता की अस्थियों को आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया। दोनों बेटियां ने आज सुबह दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट से अपने माता-पिता की अस्थियां इकट्ठा कीं। CDS रावत और मधुलिका की अस्थियों को कलश में रखकर लाल कपड़े से बांधा गया था। बेटियों ने नम आंखों से अपने माता-पिता की अस्थियों को नमन किया। इसके बाद वह अस्थियां लेकर वहां से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं।

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को परमात्मा में लीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली कैंट में शाम 4:56 बजे जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को एक ही चिता पर दोनों बेटियों ने एक साथ मुखाग्नि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *