Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट

नई दिल्ली

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2028 ओलंपिक में स्पोर्ट्स को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को एडिशनल स्पोर्ट के रूप में शामिल किया जा सकता है। ओलंपिक का आयोजन करने वाला शहर लॉस एंजिल्स 2023 तक एडिशनल खेलों के नाम दे सकता है। ऐसे में आईसीसी को उम्मीद है कि आईओसी क्रिकेट को एडिशनल स्पोर्ट के रूप में शामिल कर सकता है। आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने कहा कि मेजबान शहर 2023 में एडिशनल स्पोर्ट चुनने की प्रक्रिया शुरू करेगा और आईसीसी को उम्मीद है कि क्रिकेट भी इनमें से एक होगा। 

उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट के लिए एडिशनल स्पोर्ट के रूप में ओलंपिक में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा। क्रिकेट को कई बेहतरीन खेलों के साथ मुकाबला करके ओलंपिक में जगह बनानी होगी। इसी साल अगस्त के महीने में आईसीसी ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का प्रस्ताव रखने की बात कही थी। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने भी इसका समर्थन किया था। आईसीसी ने ओलंपिक कार्य समूह भी बनाया है, जो क्रिकेट को 2028 तक ओलंपिक का हिस्सा बनाने के लिए काम करेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *