Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान के पूर्व किकेटर का दावा, टेस्ट की कप्तानी से भी हटाए जा सकते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 से भारत की कप्तानी छोड़ देंगे। वर्ल्ड कप के बाद विराट ने ऐसा ही किया। जिसके बाद रोहित शर्मा को भारत का टी-20 कप्तान नियुक्त किया गया। बीते बुधवार को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिेए टेस्ट टीम का एलान किया। इसके साथ ही बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बीसीसीआई के इस फैसले पर बोर्ड को खरी-खोटी सुनाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *