एक्टर ऋतिक रोशन ने ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के लिए आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर की तारीफ की है। ऋतिक ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “आयुष्मान आप भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं मेरे दोस्त !! मुझे इस तरह से इंस्पायर हुए एक लंबा समय हो गया है। अपनी फिल्म और काम से मुझे इंस्पायर करने के लिए धन्यवाद। आप एक्सट्राऑर्डनरी हैं! बहुत-बहुत बधाई!”