Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

समस्याओं को प्रदेश स्तर तक उठाने की जताई उम्मीद

  • रेसला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    शिक्षक संघ रेसला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेश सहारण का रविवार को जंक्शन हाउसिंग बोर्ड में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत सिंह कौशिक, बाल कल्याण समिति सदस्य विजय सिंह चौहान, शिक्षा विभाग में कार्यरत नवीन शर्मा थे। कार्यक्रम की शुरूवात में अतिथियों सहित शिक्षा के क्षेत्र के जुड़े अनेकों शिक्षाविदों ने रेसला नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेश सहारण का माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत सिंह कौशिक ने कहा कि लोकेश सहारण की नेतृत्व क्षमता को देखते हुए इतने बड़े संगठन के सभी शिक्षकों ने इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेवारी देते हुए अपनी कमान इन्हें सौंपी है। बाल कल्याण समिति सदस्य विजय सिंह चौहान ने कहा कि हमें यकीन ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि लोकेश सहारण शिक्षकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाते हुए उनका हल करवाएंगे और शिक्षक संघ रेसला इनके नेतृत्व में उत्तरोत्तर प्रगति करेगा। इस मौके पर दीपक कश्यप, शिंटू मिश्रा, श्रवण कुमार, जुल्फिकार अली, दीदार सिंह, ललित सोनी, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रदीप रघुवंशी, अमित कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *