Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो भाई और CRPF जवान की रोड एक्सीडेंट में मौत

अजमेर

सड़क हादसे में CRPF जवान सहित 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेलर ने टक्कर मार दी। हादसा अजमेर के नसीराबाद-ब्यावर मार्ग स्थित राजकीय कॉलेज के सामने रविवार देर रात हुआ।

CRPF जवान कुलदीप शादी समारोह में भाग लेने के लिए छुट्‌टी आया था। कुलदीप के साथ बाइक पर योगेंद्र और मुकेंद्र रावत बैठे थे। दोनों सगे भाई थे। वे बाइक सवार जवान को रास्ते में मिले थे। दोनों कुलदीप के गांव के ही थे, इसलिए उसने दोनों को गांव तक छोड़ने के लिए अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *