एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शादी से एक दिन पहले उन्होंने कॉकटेल पार्टी को ऑर्गेनाइज किया है। दोनों ने आज अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड कॉकटेल पार्टी रखी है। उनकी इस पार्टी में मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह परफॉर्म करेंगे। कॉकटेल पार्टी के बाद अगले दिन अंकिता और विक्की शादी के बंधन में बंध जाएंगे।