Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत के लिए 21 साल बाद हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, सुष्मिता, लारा और प्रियंका ने दी बधाई

भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी ने यह खिताब हासिल किया है। साथ ही वे मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय सुंदरी भी बन गई हैं। हरनाज से पहले 2000 में लारा दत्ता और 1994 में सुष्मिता सेन ने भारत को मिस यूनिवर्स का खिताब दिलाया था। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजराइल में आयोजित हुआ। हरनाज की इस जीत पर सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *