विपक्ष के पार्षदों ने ईओ के चैंबर में धरना देकर किया प्रदर्शन
by seemasandesh
सात घंटे तक जारी रहा धरना नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर पालिका नोहर में विभिन्न मांगों को लेकर विपक्ष के पार्षदों द्वारा सोमवार को नगर पालिका ईओ के चेंबर में धरना प्रदर्शन किया गया। करीब एक दर्जन पार्षदों ने नगर पालिका ईओ के चेंबर में 10 सूत्री मांगों को लेकर सुबह 10 बजे धरना प्रारंभ किया जो की साय 5 बजे तक जारी रहा। करीब 7 घंटे तक पार्षद नगर पालिका ईओ के चेंबर में धरना लगाए बैठे रहे। इस दौरान पार्षदों ने नारेबाजी भी की। सांय 5 बजे बाद नगर पालिका ईओ पवन चौधरी के साथ पार्षदों की हुई वार्ता के उपरांत पार्षदों ने धरना समाप्त किया। वार्ता में सभी मांगों पर सहमति बन गई। विपक्ष के पार्षदों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यो में भेदभाव किया जा रहा हैं।