Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी में किसी बाहरी ने जमीन नहीं खरीदी, जम्मू में सिर्फ 7 प्लॉट खरीदे गए

नई दिल्ली

5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के ढाई साल बाद भी कश्मीर घाटी में बाहरी लोगों ने अभी तक एक भी प्लाट नहीं खरीदा है। वहीं जम्मू क्षेत्र में भी सिर्फ 7 प्लाट ही खरीदे गए हैं। गृह मंत्रालय की तरफ यह जानकारी राज्यसभा में दी गई है।

वहीं पानीपत के पीपी कपूर द्वारा दायर एक RTI का जवाब देते हुए श्रीनगर जिला पुलिस मुख्यालय ने बताया कि आतंकियों ने पिछले तीन दशक में 1,724 लोगों की हत्या की है, जिनमें से 89 कश्मीरी पंडित और बाकी अन्य धर्मों के लोग हैं, जिनमें मुस्लिम भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *