पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन का पहला केस दर्ज किया गया है। अबुधाबी से हैदराबाद होते हुए कोलकाता पहुंचे 7 साल के बच्चे की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है। हेल्थ डिपार्टमेंट के एक अफसर ने बताया कि संक्रमित बच्चा बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले का रहने वाला है।
अबुधाबी से पहले हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचे इस बच्चे की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कनेक्टिंग फ्लाइट से बंगाल जा रहे बच्चे की रिपोर्ट आने के बाद तेलंगाना सरकार ने इसकी जानकारी पश्चिम बंगाल सरकार को दी थी। अब देशभर में नए वैरिएंट के केस बढ़कर 64 हो गए हैं।