सोहेल खान की पत्नी सीमा खान इन दिनों विवादों में हैं। दरअसल, सीमा पिछले दिनों करन जौहर के घर पर हुई एक पार्टी में शामिल हुई थीं जिसमें करीना कपूर और अमृता अरोड़ा भी पहुंची थीं। इस पार्टी में शामिल होने के बाद करीना और अमृता कोरोना संक्रमित हो गईं। उसके बाद सीमा और उनके बेटे के भी कोरोना संक्रमित होने की खबरें आ गईं।