Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गहलोत के सलाहकार का फिर पायलट कैंप पर हमला

जयपुर

मुख्यमंत्री के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने सरकार के तीन साल पूरे होकर चौथे साल में प्रवेश की बधाई देने के साथ इशारों में सचिन पायलट कैंप पर हमला बोला है। संयम लोढ़ा ने ट्वीट करके पायलट कैंप पर इशारों में हमला बोला है। संयम लोढ़ा ने लिखा-सरकार की शुरुआत दुधारी तलवार की नोक पर। लगातार अस्थिरता सिर उठाती रही। सूरज को तो पग पग तपना ही है। “खेला होबे” तो पंचर ही रहेगा। राज्य के कोने-कोने में फैला विकास, उत्सव का भाव तो पैदा करता ही है। संयम लोढ़ा ने खेला होबे तो पंचर रहेगा लिखकर पायलट कैंप पर हमला बोला है। लोढ़ा सलाहकार बनने से पहले भी इशारों में पायलट कैंप पर हमले करते रहे हैं। सीएम के सलाहकार बनने के बाद भी लोढ़ा के पायलट कैंप पर इशारों में हमले जारी हैं। संयम लोढ़ा से ट्वीट के मायनों के बारे में जब पूछा तो उन्होंने भास्कर से कहा-पाठक समझदार है, ट्वीट के मायने निकालने के लिए पाठक स्वतंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *